'काफिर' कहने पर RSS से जुड़े मुस्लिम नेता ने की आत्महत्या

रायपुर : राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के एक मुस्लिम नेता डाॅ. हबीब हनीफ ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। यह नेता मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के छत्तीसगढ़ प्रदेश उपाध्यक्ष भी थे। दरअसल डाॅ. हबीब हनीफ खुद को काफिर बुलाए जाने से क्षुब्ध थे। यही नहीं इस मामले में यह कहा गया कि हनीफ का शव भिलाई के जुनवानी में मिला। जानकारी मिली है कि हनीफ पर कट्टरपंथियों का व्यापक दबाव था। उन्हें काफिर कहा गया था। 

मिली जानकारी के अनुसार छत्तीसगढ़ प्रदेश हज कमेटी के पूर्व अध्यक्ष व मंच के नेता डाॅ. सलीम राज द्वारा कहा गया कि आत्महत्या का कारण पता नहीं लगाया जा सका है। इस मामले में सलीम द्वारा कहा गया कि RSS से जुड़े मंच के नेताओं के कारण कुछ कट्टरपंथी उन पर दबाव बना रहे थे।

उल्लेखनीय है कि डाॅ. हबीब ने ही गाय और इस्लाम को लेकर पुस्तक का विमोचन किया था। दूसरी ओर उन्होंने योग को इस्लाम विरोधी कहने का विरोध किया था। इस मामले में कहा गया कि डाॅ. हबीब तनाव में थे और उन पर कट्टरपंथी तरह - तरह का दबाव बना रहे थे। जिसके कारण उन्होंने आत्महत्या कर ली। हालांकि इस मामले में पुलिस जांच में जुटी है दूसरी ओर पुलिस द्वारा आत्महत्या के स्पष्ट कारणों का भी पता लगाया जा रहा है। 

Related News