घर में घुसकर की बीजेपी कार्यकर्ता हत्या

केरल : यहां के कन्नूर में एक बीजेपी कार्यकर्ता की हत्या का मामला सामने आया है। बताया गया है कि बुधवार की देर रात एक बीजेपी कार्यकर्ता की हत्या उस वक्त की गई जब वे अपने घर के अंदर थे। पुलिस के अनुसार बदमाशों ने घर में घुसकर उनकी हत्या की वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस ने फिलहाल मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।

आरोप लगाया जा रहा है कि कार्यकर्ता की हत्या के पीछे सीपीएम कार्यकर्ताओं का हाथ है। जानकारी मिली है कि  कार्यकर्ता ने गंभीर अवस्था में ही अपने दोस्त को फोन से हमले की जानकारी दी थी और इसके बाद उनके कुछ  दोस्त मौके पर पहुंचे तथा उन्हें अस्पताल ले जाया गया, लेकिन अस्पताल में उनकी मौत हो गई।

पुलिस को दी गई जानकारी में यह बताया गया है कि कार्यकर्ता के हाथ पैर काट दिये गये थे। इधर, संतोष कुमार की हत्या के बाद बीजेपी कार्यकर्ता गुस्से में है और पुलिस से जल्द ही हत्यारों को गिरफ्तार करने की मांग की गई है। मृतक राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के स्वयं सेवक भी रहे है। 

 

 

Related News