अब एक रुपये का नोट होगा गुलाबी और हरा रंग का

नई दिल्लीः भारत सरकार ने एक रूपये के नोट का डिजाइन तैयार कर लिया है अब एक रूपये का नोट पिंक और ग्रीन कलर का जारी होगा। इस नोट में रूपये का चिन्ह भी होगा और पीछे कि तरफ तेल कुएं, सागर सम्राट कि फोटो रहेगी। आपको बता दें कि अजादी के पहले से अब तक एक रूपए का नोट कितना बदल चुका है इन नोटों कि कीमत 100 रूपये से 1 लाख रूपये तक है। 

अब तक इन नोटों का रंग-रूप और साइज़ बदल चुका है 1917 से अब  तक एक रूपए के नोट को कई बार बदला जा चुका है उस समय यह नोट सफेद कागज पर छापा जाता था। और अब उसी के स्थान पर यह अब ग्रीन और पिंक कलर में छापा जायेगा।

जानकारी के मुताबिक यह नोट आॅनलाईन भी बिक रहे हैं और जहां तक एक रूपए के एक नोट कि कीमत 7 लाख रूपए बताई जा रही है। इस नोट कि खासियत यह थी कि ये नोट अजादी से पहले का इकलौता 1 रूपए का नोट है। नोट पर उस समय के गवर्नर जेडब्ल्यू केली का साइन है। 80 साल पुराने इस नोट को ब्रिटिश इंडिया सरकार ने 1935 में जारी किया था। सभी नोट कि कीमत अलग-अलग दर्शायी गई है।

Related News