भूकंप से हुई बर्बादी पर रोहित ने जताया शोक

मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने सोमवार को कहा कि उन्हें नेपाल में भूकंप से प्रभावित लोगों से हमदर्दी है और वह सभी की सलामती के लिए प्रार्थना कर रहे हैं। नेपाल में शनिवार को आए भूकंप से अब तक 3,500 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। साथ ही 6,500 से ज्यादा लोग घायल हैं।

रोहित ने कहा, "नेपाल में जो हुआ वह बहुत दुख पहुंचाने वाली घटना है। यह अच्छी बात है कि विश्व के कई देश इस समय नेपाल की मदद के लिए अपना हाथ आगे बढ़ा रहे हैं।" रोहित ने इस बात खुशी जताई की भारत सरकार भी इस मुश्किल घड़ी में नेपाल की मदद में बढ़-चढ़ कर हिस्सा ले रही है।

रोहित ने कहा, "भारत सरकार ने वायु सेना और डॉक्टरों की टीम को नेपाल भेजा है। यह अच्छी बात है कि हम लोगों की मदद करने की कोशिश कर रहे हैं। मैं प्रार्थना करता हूं कि प्रभावित लोग जल्द से जल्द इस आपदा से उबर जाएं।"

Related News