शम्मी कपूर के लिए ऋषि ने मांगा मरणोपरांत सम्मान

बॉलीवुड के प्रसिद्ध अभिनेता ऋषि कपूर भारत सरकार से थोड़ा नाराज है, ऋषि कपूर ने शम्मी कपूर को भारतीय सिनेमा में उनके योगदान के लिए सम्मान न मिलने को लेकर ट्वीटर पर अपनी यह नाराजगी जाहिर की है, और उन्होंने सरकार से शम्मी कपूर को मरणोपरांत सम्मान देने की मांग की है।

ऋषि कपूर ने अपने ट्वीटर अकॉउंट पर ट्वीट करते हुए कहा है कि मेरी नाराजगी केवल इतनी है कि शम्मी कपूर को उनकी पूरी जिंदगी में सरकार द्वारा कोई सम्मान नहीं दिया गया। मरणोपरांत ये महान काम हो सकता था, लेकिन मुझे लगता है मैं शायद ज्यादा लालच कर रहा हूं, ऋषि ने अपने फॉलोअर्स और शम्मी कपूर के चाहने वालों से भी इस बारे में राय मांगी। ऋषि कपूर के छोटे चाचा शशि कपूर को 10 मई को दादा साहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। कपूर परिवार को तीसरी बार यह पुरस्कार मिला है। पहला पुरस्कार शशि कपूर के पिता पृथ्वीराज कपूर को और दूसरा उनके भाई राज कपूर को मिला था।

Related News