DU में चुनाव प्रचार के दौरान छात्र संगठनों में विवाद, NSUI कैंडिडेट्स पर हुआ हमला

नई दिल्ली : दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव अभियान को लेकर विश्वविद्यालय के दक्षिणी परिसर में एनएसयूआई और एबीवीपी के बीच झड़प हो गई। दरअसल दिल्ली छात्र संघ चुनाव को लेकर इन संगठनों के युवाओं में विवाद हो गया। विवाद इतना गहरा गया कि इन दलों के गुट आपस में भिड़ पड़े। इन युवाओं में कुछ को चोटें भी आई हैं। मिली जानकारी के अनुसार अखिल भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन के अध्यक्ष विकास चिकारा ने खुद पर हमले के साथ ही एनएसयूआई की ओर से अध्यक्ष पद के दावेदार पर हमले की बात कही है।

उन्होंने कहा है कि विरोधी दल सीवाईएसएस और अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के समर्थकों ने एनएसयूआई की ओर से अध्यक्ष पद के दावेदार प्रदीप विजयरान और उपाध्यक्ष पद के लिए चुनाव में खड़े प्रेरणा सिंह पर एल्युमिनियम की छड़ों से हमला कर दिया। दरअसल एनएसयूआई कार्यकर्ता पीजीडीएवी काॅलेज में प्रचार कर रहे थे।

इस विवाद को छात्र संघ चुनाव के लिए काफी खराब माना जा रहा है। इस दौरान कहा गया कि डूसू में कांग्रेस से संबंधित एनएसयूआई के पदाधिकारियों पर अभाविप के नेताओं ने हमला कर दिया। इस हमले के लिए एबीवीपी के साथ छात्र युवा संघर्ष समिति के पदाधिकारियों को भी जवाबदार बताया गया है। 

Related News