नाबालिग से बलात्कार के बाद आपस में भिड़े दो समुदाय, उपद्रव के बाद आगजनी

पिपलियामंडी : मंदसौर जिले के पिपल्या मंडी क्षेत्र के कनघट्टी गांव में नाबालिग के साथ बलात्कार होने के मामले में हंगामा हो गया। दरअसल इस मामले में कुछ लोगों द्वारा आरोप लगाया गया था कि आरोपी को बचाने का प्रयास किया जा रहा है। ऐसे में भीड़ द्वारा किए जाने वाले हंगामे ने उपद्रव का स्वरूप ले लिया। इसके बाद दो पक्ष आमने सामने हो गए। दोनों ही पक्षों के मध्य पथराव के साथ घरों में तोड़फोड़ की गई। इस उपद्रव में मकान और बाईक में आग लग गई।

पिपलियामंडी में पुलिस थाने के प्रभारी ने दलबल के साथ मोर्चा संभाला लेकिन उपद्रवी भीड़ के हमले में वे घायल हो गए। इस उपद्रवी भीड़ को संभालने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज किया और आंसू गैस के गोले भी छोड़े। इस घटना में कुछ लोग घायल भी हो गए। बाद में घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस द्वारा करीब 10 लोगों को पकड़ लिया गया।

इस उपद्रव के बाद धारा 144 लगाई गई। इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को पकड़ लिया। पुलिस द्वारा उन पर कार्रवाई करने का विरोध किया गया। प्रातः 9 बजे भीड़ जमा हो गई। इसके बाद क्षेत्र के राजस्व अधिकारियों और पुलिस ने मोर्चा संभालकर स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया। 

Related News