Rio Olympics 2016: क्वार्टर फाइनल में पहुंची भारतीय महिला तीरंदाज

रियो में रविवार की शाम आयोजित तीरंदाजी प्रतियोगिता में भारतीय महिला खिलाड़ियों ने बेहतर प्रदर्शन करते हुये क्वार्टर फायनल में पहुंचने का श्रेय हांसिल कर लिया हैै। महिला तीरंदाजों ने कोलंबिया की टीम को शिकस्त दी। 

भारतीय महिला तीरंदाजों ने शुरूआती तौर से ही कोलंबिया की टीम पर अपना दबाव बरकरार रखा और इसका सार्थक परिणाम जीत के रूप में सामने आ गया। भारतीय टीम में दीपिका कुमारी, बोमायला देवी और लक्ष्मीरानी माझी शामिल थी।

हालांकि कुछ हद तक भारतीय तीरंदाज महिला खिलाड़ी निराश भी रही, क्योंकि सामने वाली टीम भारी होते हुये दिख रही थी लेकिन अंत में भारत की तीरंदाजों ने सफलता प्राप्त कर ली।

Related News