दिग्गज फर्डिनांड ने 500वें गोल पर क्रिस्टीयानो रोनाल्डो को बधाई दी

लंदन : इंग्लैंड व मैनचेस्टर युनाइटेड के मशहूर और दिग्गज पूर्व कप्तान रियो फर्डीनांड ने करियर में 500वां गोल करने पर दिग्गज फुटबॉलर रियल मेड्रिड के स्टार क्रिस्टीयानो रोनाल्डो को बधाई दी है।  पूर्व कप्तान रियो फर्डीनांड ने कहा कि ओल्ड ट्रेफर्ड के दिनों से उलट रोनाल्डो अब अधिक असरकारी खिलाड़ी हो गए हैं।

पूर्व कप्तान रियो फर्डीनांड ने कहा, " क्रिस्टीयानो रोनाल्डो अच्छे खिलाड़ी के तौर पर उभरे। दुनिया का सबसे अच्छा खिलाड़ी बनने का लिए आपको या तो गोल करना होता है या फिर दूसरों को गोल करने में मदद करना होता है।"

गौरतलब है कि रोनाल्डो ने बुधवार को अपने करियर का 500वां गोल किया। इसके साथ रोनाल्डो ने रियल के लिए सबसे अधिक गोल करने के राउल गोंजालेज के रिकार्ड की भी बराबरी करने में सफल हो गई है। पूर्व कप्तान रियो फर्डीनांड ने रियल के लिए कुल 323 गोल किए थे। 

Related News