रिचर्ड की भारत यात्रा से भन्नाया चीन

नई दिल्ली :  अमेरिकी राजदूत रिचर्ड वर्मा की भारत यात्रा पर चीन ने अमेरिका पर भड़ास निकाली है। रिचर्ड अपनी भारत यात्रा के दौरान अरूणाचल प्रदेश भी सोमवार को पहुँचे थे, लेकिन यह चीन को अच्छा नहंी लगा। चीन ने अमेरिका को साफ कह दिया है कि वह भारत और चीन के सीमा विवाद से दूर ही रहे।

गौरतलब है कि चीन अरूणाचल प्रदेश को तिब्बत का दक्षिणा हिस्सा मानता है। चीन का मानना है कि रिचर्ड ने विवादित स्थान का दौरा किया। चीन ने अमेरिका को यह धमकी दी है कि यदि अमेरिका ने भारत और चीन के बीच जारी सीमा विवाद में दखलअंदाजी की तो भारत और चीन के बीच रिश्तों में दरार भी पड़ सकती है।

इस मामले मे भारत ने अपनी आपत्ति दर्ज कराई है। बताया गया है कि रिचर्ड सोमवार को अरूणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री प्रेमा खांडू के बुलावे पर गये थे। परंतु चीन को इससे जलन होना शुरू हो गई है। चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता लू कैग ने कहा है कि रिचर्ड ने विवादित क्षेत्र की यात्रा की है और वह इसका विरोध करने से चूकेगा नहीं।

बहिष्कार के चलते चीनी उत्पादों की...

Related News