वेंलेंटाईन डे पर युवती के साथ हुई रेप की वारदात

पुणे: वेलेन्टाईन डे के आयोजन के दौरान एक दिलदहला देने वाला हादसा हो गया। दरअसल 26 वर्ष की एक एमबीए विद्यार्थी के साथ रेप की वारदात हो गई। रेप करने वाला उसका मित्र ही था। दरअसल युवती द्वारा इस मामले में शिकायत करने के बाद उसके मित्र को पकड़ लिया गया। लड़की के घर पर ही पार्टी का आयोजन किया गया। मिली जानकारी के अनुसार पीड़ीता अपने मित्रों के साथ में रहती है।

रविवार के दिन लड़कियों के यहां वेलेंटाईन डे की पार्टी का आयोजन हुआ। ऐसे में इस पार्टी में दो लड़के भी शामिल हुए। इन लड़कों ने डिनर के बाद फ्लैट में ही रात में रहने का अनुनय किया। जिसके बाद पीडि़ता अपने कमरे में चली गई। रात करीब 3 बजे लड़का विक्टिम के कमरे में पहुंचा और युवती के साथ बलात्कार कर दिया। लड़की ने सुबह के समय अपने मित्र को इसकी जानकारी दी। युवती ने पुलिस स्टेशन पहुंचकर प्रकरण दर्ज करवाया।

पुलिस ने विक्टिम की शिकायत के बाद आरोपी को रविवार शाम पकड़ लिया। आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 376 के अंतर्गत प्रकरण दर्ज कर लिया गया है। आरोपी को लेकर कहा गया है कि वह मंगलवार पेठ क्षेत्र में एक जिम का संचालन करता है। 

Related News