चार ग्रहों से मिलकर बन रह महासंयोग, जानिए आपके सितारों पर क्या पड़ेगा असर

आज दिन रात चंद्रमा का संचार मिथुन राशि में रहेगा। इस राशि में पहले से ही सूर्य, शुक्र, राहु विराजमान हैं, जिससे आज चतुर्ग्रही संयोग बन रहा है। ग्रहों का यह संयोग आज आपके लिए कैसा रहेगा, जानिए क्या कहते हैं आपकी किस्मत…

मेष: आज पराक्रम में वृद्धि का दिन है। रुके हुए सभी कार्य तेजी पकड़ेंगें। यात्रा से लाभ होगा। भाइयों का पूर्ण सहयोग मिलेगा। तीर्थ दर्शन से मन प्रसन्न होगा। समाज में मान-प्रतिष्ठा का वृद्धि होगा। विरोधी परास्त होंगे। वृषभ: शेयर आदि जोखिमपूर्ण कार्य में सोच-समझकर ही निवेश करें। कार्यों में रुकावटें आ सकती हैं। अगर हो सके तो आज यात्रा टाल दें। वाहन सावधानी पूर्वक चलाएं। अविवाहितों के लिए विवाह का योग बन रहा है।  मिथुन:    आज शत्रुओं पर आपकी विजय सुनिश्चित है। कोर्ट-कचहरी के मामलों में कामयाबी मिलेगी। आर्थिक लाभ के योग बन रहे है। दिन आनंद और उल्लास में व्यतीत होगा। आपके सभी कार्य योजनानुसार पूर्ण होंगे।  कर्क:  आज खर्च के योग हैं। सोच-समझकर ही धन-निवेश करें। व्यर्थ के वाद-विवाद से दुरी बनाएं रखें। यात्रा से यथा संभव परहेज करें। संबंधों में भावनाओ की प्रधानता रहने से संबंध सुखदायक रहेंगे। सिंह: आज जो भी काम करेंगे, उसमें पूर्ण लाभ मिलना सुनिश्चित है। मन प्रसन्न रहेगा। धन निवेश में लाभ के उत्तम योग है। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। भाई-बंधुओं के साथ समय आनंदपूर्वक व्यतीत होगा और उनसे लाभ भी होगा।  कन्या: आज कार्य व्यापार में प्रगति का दिन है। आज किया हुआ कार्य भविष्य में आपके लिए लाभदायी होगा। कारोबार को लेकर लिया गया निर्णय आपको कामयाबी दिलाएगा। आज आपको अपनी प्रतिभा का लाभ मिलेगा और आपकी एक अलग पहचान बनेगी।  तुला: आज आपका भाग्य आपका साथ देने को बेताब है। कर्म करते जाएं और सब कुछ किस्मत पर छोड़ दें। धन लाभ, कार्यों में सफलता, मान-सम्मान में वृद्धि का प्रबल योग बन रहा है। आज आपका मनोबल बढ़ेगा, व्यवसाय में बेहतरी आएगी। वृश्चिक: हो सके तो आज यात्रा टाल दें। किसी से व्यर्थ वाद-विवाद अथवा चोट-चपेट की घटना चिंताओं का कारण बन सकती हैं। धन निवेश करते समय  सूझबूझ से काम लें। आज किसी को उधार न दें क्योंकि आज दिए हुए धन को वापस आने की संभावना ना के बराबर है। धनु:  आज का दिन प्रगतिकारक है। जीवनसाथी अथवा किसी प्रिय व्यक्ति का सहयोग मिलेगा। मन प्रसन्न रहेगा और रूके हुए कार्य संपन्न होंगे। आप गृहस्थ जीवन का संपूर्ण आनंद  ले सकेंगे।  मकर: रूका हुआ धन मिलेगा। अचानक कोई शुभ समाचार मिलेगा। शत्रु एवं विरोधी परास्त होंगे।कारोबार के लिए यात्रा करने से लाभ होगा। उच्च अधिकारी आपसे प्रसन्न रहेंगे। नौकरी में प्रमोशन होने के योग हैं।  कुम्भ: सुबुद्धि के बल पर कार्य बनेंगे और कुबुद्धि की वजह से बिगड़ भी सकते हैं। सोच-विचार कर बुद्धि बल का प्रयोग करें। अधिकारियों से संभलकर चलना बेहतर है। आमोद-प्रमोद, घूमने-फिरने के पीछे धन खर्च हो सकता है।  मीन: आज वाणी पर नियंत्रण रखेंगे तो दिन सुख-शांति से व्यतीत होगा। अन्यथा किसी व्यक्ति से वाद-विवाद की वजह से मन दुखी रह सकता है। व्यापारीवर्ग को पुरानी उगाही का धन प्राप्त हो सकता है। स्वास्थ्य के सम्बन्ध में संभलकर रहें। अनैतिक कामवृत्ति पर संयम रखें।

2 जुलाई को है हलहारिणी अमावस्या, राशि के अनुसार करें शिवलिंग अभिषेक

अपने घर की झाड़ू में बाँध दें यह चीज़, रातोरात हो जाएंगे मालामाल

व्यपार में लगातार हो रहा है घाटा तो हर दिन करें इस मंत्र का जाप

Related News