पूर्व केंद्रीय मंत्री अशोक प्रधान पर रेप का आरोप

नई दिल्ली : उत्तरप्रदेश चुनाव के पहले समाजवादी पार्टी एक परेशानी में फंस गई है। दरअसल पार्टी के महासचिव और पूर्व केंद्रीय मंत्री अशोक प्रधान सहित तीन लोगों पर आरोप लगाया गया है। दरअसल यह आरोप काफी संगीन लगा है। एक विवाहिता ने पूर्व मंत्री अशोक प्रधान पर रेप का आरोप लगाया है। उसने कहा कि प्रधान ने ही उसका विवाह करवाया था मगर विवाह के बाद उसके ससुरालवालों ने उस पर अत्याचार किए।

यही नहीं महिला ने पति पर आरोप लगाया और कहा कि उसका पति शराब पीकर उस पर अत्याचार करता था। महिला ने आरोप लगाया कि उसके ससुर ने ही उसका साथ रेप किया। उसे शीतलपेय में नशीला पदार्थ मिलाकर पिलाया गया और फिर उसके साथ रेप किया। इतना ही नहीं पूर्व मंत्री अशोक प्रधान, प्रताप मेहता आदि ने उसके साथ रेप किया। महिला के साथ बहुत समय तक यह वारदात हुई।

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासवि व पूर्व केंद्रीय मंत्री खुर्जा लोकसभा से सांसद रहे अशोक प्रधान समेत 6 लोगों के विरूद्ध रेप, अप्राकृतिक यौनाचार, हत्या के प्रयास के ही साथ छेड़छाड़ का मामला आरोपित किया गया है। महिला 11 माह तक इन सभी बातें से पीड़ित रही।

Related News