होली के दिन नाबालिग के साथ बलात्कार

सतना: मैहर से सटे एक गांव में होली की रात ही एक नाबालिग के साथ तीन लोगों ने दुष्कर्म कर दिया। इस लड़की को गांव से रात्रि करीब 11 बजे ये लोग अगवा कर ले गए, इसके बाद इसके साथ एक स्थान पर आरोपियों ने सामूहिक दुष्कर्म किया|

जब बालिका वहां नहीं दिखाई दी तो उसके परिजन ने उसे तलाशना प्रारंभ कर दिया, मगर कुछ ही देर में बालिका अपने परिजन के पास पहुंची, इसके बाद किसी तरह उसने अपने परिजन को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने 13 वर्षीय बालिका की जानकारी के बाद आरोपियों की तलाश की।

जिसमें एक आरोपी की पहचान सुरेश पाल के तौर पर हुई। पुलिस ने आरोपियों की तलाश कर सुरेश पाल की खोजबीन की, जिसमें सुरेश पाल को पकड़ लिया गया, जबकि उसके अन्य साथी फरार हैं। पुलिस उसके अन्य साथियों की तलाश में जुटी है। पुलिस ने उसके साथियों के विरूद्ध धारा 376 और 312 के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है, पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। 

Related News