धोनी रांची के लोगों के लिए बने परेशानी,जाने क्या है मामला?

रांची : भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी गर्मी के मौसम में अपने शहर के लोगों के लिए परेशानी बने हुए हैं. धोनी के पुश्तैनी घर में बनें स्वीमिंग पूल को लेकर विवाद खड़ा हो गया है. शहर में पानी की तंगी से परेशान लोगों ने झारखंड के राजस्व मंत्री अमर कुमार बाउरी से इसकी शिकायत भी की है.

आप को बता दें कि रांची के हरमू में जल संकट गहरा गया है. धोनी में स्वीमिंग पूल के लिए रोज 15 हजार लीटर पानी इस्तेमाल होता है.

ऐसे में लोगों को शिकायत है कि जहां लोगों को पीने के लिए पानी नहीं मिल रहा और धोनी के स्वीमिंग पूल में इतना पानी बर्बाद हो रहा है.

Related News