राहुल भरने चले कांग्रेस में नया दम नई

दिल्ली : लंबे अवकाश से वापस लौटे कांग्रेस के युवराज राहुल गांधी अखिल भारतीय कांग्रेस में नया दमभरने जा रहे हैं। राहुल गांधी ने जहां बीते दिन देश के विभिन्न क्षेत्रों के किसानों से चर्चा की वहीं आज से राहुल बाबा दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित होने वाले किसान आंदोलन को संबोधित करेंगे। दिल्ली की भरी दोपहरी में देश की सांसे थम जाऐंगी। राजनीति में दिलचस्पी रखने वाले की निगाहें बस रामलीला मैदान में होने वाली राहुल की लीला पर टिक जाऐंगी। दरअसल अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी अपने उपाध्यक्ष राहुल गांधी के माध्यम से राजनीति के क्षेत्र में अपनी दूसरी पारी को दमखम के साथ शुरू करने का मन बना रही है। 
जिसके लिए कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने देशभर के किसानों को एकजुट किया है। देश के विभिन्न क्षेत्रों के किसान एकजुट होकर केंद्र सरकार द्वारा पेश किए गए भूमि अधिग्रहण बिल पर अपना विरोध दर्ज करवाऐंगे। कांग्रेस केंद्र सरकार द्वारा पेश किए जाने वाले इस बिल की खामियों को सामने रखकर किसानों को जागृत करने का प्रयास कर रही है। मिली जानकारी के अनुसार राहुल इस बार काफी अच्छी तैयारी करने के मूड में नज़र आए। इस दौरान राहुल ने मीडिया से पर्याप्त दूरी बनाए रखी। 
इस दौरान उन्होंने मीडिया के किसी सवाल का जवाब नहीं दिया और अपनी योजना को अमलीजामा पहनाने में लगे रहे। आज रामलीला मैदान पर कांग्रेस अपनी रैली का आगाज़ करने जा रही है। इस दौरान राहुल गांधी किसानों को संबोधित करेंगे। संभावना जताई जा रही है कि राहुल किसानों से काफी अहम बात कहेंगे।

Related News