छत्तीसगढ़ में जगाया पर्यावरण संरक्षण का अलख

रायपुर : छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री डाॅ. रमन सिंह द्वारा पर्यावरण संरक्षण को लेकर सभी से सजग रहने की अपील की गई है। मामले में यह कहा गया है कि लोगों की सक्रियभागीदारी इस दिशा में बहुत जरूरी है। यही नहीं पर्यावरण में स्वच्छता होना बेहद जरूरी है। मिली जानकारी के अनुसार विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छ भारत अभियान को लेकर पर्यावरण से सीधे जुड़ाव महसूस हो रहा है। मामले में डाॅ. रमन सिंह द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर शाम को जनता के नाम शुभकामना संदेश दिया गया है यही नहीं मामले में कहा गया है कि जनसंख्या वृद्धि के साथ तेज औद्योगिक विकास के बीच पर्यावरण को स्वच्छ और स्वस्थ्य बनाए रखना दुनिया के विभिन्न देशों के लिए आवश्यक है।

 मामले में कहा गया है कि पर्यावरण के लिए हरे - भरे जंगलों, पहाड़ों, नदियों का संरक्षण और उनकी स्वच्छता के लिए काम करना शेष है, यही नहीं सामाजिक, नैतिक और राष्ट्रीय जिम्मेदारी का निर्वहन किया जाना भी आवश्यक है। मुख्यमंत्री रमन सिंह द्वारा मामले में कहा गया कि पर्यावरण को स्वस्थ्य रखने के लिए पेड़- पौधों की महत्वपूर्ण भूमिका है।

इस दौरान वृक्षारोपण के साथ पर्यावरण संरक्षण को लेकर किए जाने वाले अन्य कार्यों पर भी बल दिया गया। मामले में कहा गया कि पेड़ - पौधों की महत्वपूर्ण भूमिका रहती है यही नहीं वृक्षारोपण और रोपे गए पौधों का ध्यान रखना भी बेहद आवश्यक है। मामले को लेकर डाॅ. रमन सिंह ने कहा कि ग्लोबल वाॅर्मिंग के चलते दुनिया के मौसम चक्र का संतुलन तेजी से बिगड़ गया है।

यही नहीं मामले में जनजागरण की आवश्यकता पर भी बल दिया गया। छत्तीसगढ़ में सरकार द्वारा हरियाली और स्वच्छता को लेकर व्यापक प्रयास किए जा रहे हैं सरकार अपनी विभिन्न योजनाओं में हरियाली के प्रति जागृति जगाने का प्रयास कर रही है। 

Related News