दाऊद से मिले थे रामजेठमलानी

नई दिल्ली : दाऊद इब्राहिम को लेकर एक के बाद एक बयान आते जा रहे हैं। मामले में अब वरिष्ठ अभिभाषक रामजेठमलानी ने कहा  है कि वे दाऊद से लंदन में मिले थे। इस दौरान जेठमलानी से दाऊद ने कहा कि वह भारतीय अधिकारियों के सामने समर्पण करना  चाहता था लेकिन महाराष्ट्र के तत्कालीन मुख्यमंत्री शरद पंवार ने उसकी पेशकश नहीं मानी।  हाल ही में राम जेठमलानी ने इस मामले में खुलासा करते हुए कहा कि वे छोटा शकील से तो नहीं लेकिन दाऊद से जरूर मिले थे।  इसके बाद मामले में कहा गया कि महराष्ट्र के तत्कालीन मुख्यमंत्री ने उसकी समर्पण की बात ठुकरा दी।

वह भारत आने के लिए  तैयार था और मामले में सुनवाई के दौरान वह स्वयं को नजरबंद ही रखना चाहता था। वह जेल की सजा के दौरान खुद पर हमला  होने से भी आशंकित था। यही नहीं कहा गया कि वर्ष 1993 के मुंबई बम धमाके में वह शामिल नहीं था। हालांकि इस मामले में छोटा शकील ने एक समाचारपत्र को जानकारी दी कि दाऊद भारत वापस लौटना चाहता था। मगर उसकी वापसी को मंजूरी नहीं दी गई। 

Related News