गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने किया बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का दौरा

नई दिल्ली : केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने असम में बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने राहत इंजामों पर भी चर्चा की। गौरतलब है कि असम में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में अभी भी लोग फंसे हुए हैं। इन लागों को हेलिकाॅप्टर व अन्य सहायता उपकरणों के माध्यम से निकाला जा रहा है। बाढ़ के कारण 22 लागों की मौत हो गई है जबकि दर्जनभर से भी अधिक जिलों के 18 लाख लोग बाढ़ से प्रभावित हैं। लोगों को सुरक्षित क्षेत्रों तक पहुंचाया जा रहा है।

तो दूसरी ओर एनडीआरएफ का दल राहत कार्य में लगा है। राहत इंतजाम तो किए जा रहे हैं लेकिन हर ओर पानी ही पानी है जिंदगियों का मुश्किल से नामो निशान दिख रहा है। आज केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने हवाई निरीक्षण कर बाढ़ के हालात का जायजा लिया।

उन्होंने राहत शिविरों में पहुंचे हुए लोगों की जानकारी ली तो दूसरी ओर बाढ़ में फंसे लोगों को निकालने के लिए चल रहे अभियान को भी जाना।

Related News