बसपा को नज़र आ रही हार, अवसरवाद का है सपा कांग्रेस गठबंधन

लखनऊ। केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने उत्तरप्रदेश चुनाव के दौरान कांग्रेस और समाजवादी पार्टी की जमकर आलोचना की। उन्होंने कहा कि दोनोें ही दलों द्वारा निराशा के दौर में गठबंधन किया गया है। हालांकि बहुजन समाजवादी पार्टी निराशा से घिरी है और उसे पता है कि उसकी जीत नहीं होने वाली है।

भारतीय जनता पार्टी का जनाधार बढ़ा है। नोटबंदी को लेकर भी उन्होंने काफी कुछ कहा उन्होंने कहा कि यह एक मुश्किल निर्णय था लेकिन जनहित के लिए आवश्यक था। प्रारंभ में परेशानी आई लेकिन राजनीतिक लाभ के लिए यह निर्णय नहीं लिया था। भाजपा तो भविष्य देखती है और जनता के हित में काम करती है।

जनता भाजपा के साथ है और जनमत के कारण भाजपा पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएगी। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी खुद ही कमजोर हो गई है। कांग्रेस से गठबंधन कर उसने अपनी परेशानी बढ़ा ली है। समाजवादी पार्टी के संस्थापक राजनाथ सिंह ने कहा कि बहुजन समाज पार्टी का एक बड़ा सवाल है कि वह हारी हुई है। मायावती चुनाव में साम्प्रदायिक आधार पर वोट की अपील कर रही है। भारतीय जनता पार्टी तो सबका साथ और सबके  विकास के मूल मंत्र के साथ आगे बढ़ रही है।

PM मोदी के बचाव में उतरे अमित शाह, कहा: खून की दलाली वाला बयान भूल गए राहुल गांधी

रायबरेली में रैली को संबोधित करेंगी सोनिया

10 साल तक रिमोट से चली मनमोहन सरकार: उमा

 

 

 

Related News