मुंबई : महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के प्रमुख राज ठाकरे की पत्नी को उनके घरेलू श्वान ने काट लिया। राज की पत्नी घरेलू कुत्ते के काटे जाने से घबरा गईं और उन्हें पीड़ा होने लगी। इसके बाद उन्हें चिकित्सक के पास ले जाया गया जहां उन्हें चिकित्सक ने उपचार दिया। मंगलवार को दोपहर 2 बजे उनके साथ इस तरह की घटना हुई। जिसमें यह कहा गया है कि चिकित्सक ने शर्मिला ठाकरे को सर्जरी की सलाह दी है। शर्मिला को सर्जरी के लिए उनके शिवाजी पार्क स्थित निवास के समीप हिंदूजा अस्पताल में ले जाया गया। कुत्ते के काटने के चलते उन्हें चेहरे पर घाव हो गए। उनका उपचार प्लास्टिक सर्जन डाॅ. अनिल टिबरेवाला ने किया। जिस समय राज ठाकरे को जानकारी मिली वे प्रेस काॅन्फ्रेंस में थे, वे काॅन्फ्रेंस लेकर सीधे अपनी पत्नी से मिलने पहुंचे और उनके उपचार की जानकारी ली। उल्लेखनीय है कि राज ठाकरे के निवास पर जेम्स और बाॅण्ड नामक दो श्वान हैं। जिनके रहने के लिए अलग से इंतजाम किया गया है।