राज ठाकरे ने दी बाॅलीवुड हस्तियों को चेतावनी

मुंबई : महाराष्ट्र में इन दिनों सूखे के हालात हैं। हालात ये है कि बीते कई वर्षों से सूखा पड़ने के कारण यहां किसानों की हालत खराब हो गई है। किसान आत्महत्याऐं बीते समय बड़े पैमाने पर हुईं। किसान की हालत बिगड़ती जा रही है। ऐसे में महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के प्रमुख राज ठाकरे ने बाॅलीवुड की हस्तियों से राज्य में सूखे से परेशान किसानों की सहायता के लिए आगे आने की मांग की है। उन्होंने कहा कि यदि फिल्मी सितारे ऐसा नहीं करते हैं तो उनकी फिल्मों का बहिष्कार किया जाए। यदि ये सितारे किसानों की मदद नहीं करते हैं तो इन्हें सबक सिखाया जाएगा। 

महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के प्रमुख राज ठाकरे ने पार्टी के कलाकारों, निर्माताओं, निर्देशकों और अन्य कलाकारों से किसानों की मदद करने की मांग की। इस दौरान कहा कि मराठवाड़ा के किसानों की सहायता की जा सकती है। दरअसल मराठवाड़ा सूखे से प्रभावित है। यहां पेयजल की बहुत बड़ी परेशानी है। 

महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना द्वारा अपने पत्र में लिखा है कि किसानों की सहायता के लिए जब तक लोग आगे नहीं आऐंगे तब कि उनकी फिल्मों का बहिष्कार किया जा सकता है। उल्लेखनीय है कि इस मसले पर शिवसेना द्वारा भी अपनी तल्खी दिखाई गई थी। शिवसेना ने अपने मुखपत्र सामना में उल्लेख किया था कि महाराष्ट्र में व्याप्त सूखे की स्थिति से निपटने में पूर्व केंद्रीय मंत्री शरद पंवार की मदद ली जानी चाहिए। शरद के मंत्री रहते हुए भी सूखे की स्थिति थी लेकिन उन्होंने इसके निवारण के लिए कुछ नहीं किया।

इसके बाद महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना द्वारा भी इस मसले पर हुंकार भरी गई। इस मामले में महाराष्ट्र नवनिर्माण चित्रपट कर्मचारी सेना के अध्यक्ष अमेय खोपकर ने पत्र भेजकर यह कहा कि मराठी कलाकारों द्वारा नाना पाटेकर, मकरंद अनासपुरे, आमिर खान, सलमान खान और अन्य कलाकारों द्वारा इनकी मदद की जाती है तो फिर अन्य कलाकार ऐसा क्यों नहीं कर सकते। 

Related News