राज ठाकरे ने उठाए सवाल, क्या होगी शाह के नेतृत्व पर चर्चा

मुंबई : बिहार में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की सरकार को हार का सामना करना पड़ा है। ऐसे में अब नेताओं के बीच मंथन का दौर है। पार्टियों के वरिष्ठ पदाधिकारी साथ बैठकर चुनावी परिणामों पर हल्की चर्चा करते रहे। सभी ने ये माना की परिणाम उम्मीद से कुछ बुरे थे। एक राष्ट्रीय समाचार चैनल से चर्चा के दौरान महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के प्रमुख राज ठाकरे ने कहा कि क्या शाह पर चर्चा होगी।

हालांकि अमित शाह के पार्टी अध्यक्ष बने रहने पर केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने पहले ही अपनी स्वीकृति दे दी है मगर उन्होंने भाजपा पर तंज कसते हुए कहा कि रूझानों के साथ कटाक्षों का सिलसिला प्रारंभ हो गया। शिवसेना द्वारा नीतीश को हीरो कहा गया। इस दौरान शिवसेना ने नीतीश को शुभकामनाऐं दी हैं। दूसरी ओर शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि बिहारी और बाहरी का किस्सा समाप्त हो चुका है। सांसद आरके सिंह ने भी अपनी जिम्मेदारी तय करने की बात कहकर विवाद को तूल दिया है। 

दरअसल बिहार में जिस तरह से प्रारंभ में भाजपा की जीत का माहौल बना लेकिन नतीजे सामने आने के बाद भाजपा खेमा उदास हो गयां एनडीए की करारी हार को लेकर अब यह चर्चा चल पड़ी है कि आखिर हार के लिए संगठन पर कितनी जिम्मेदारी डाली जाए। हार के लिए मोदी जिम्मेदार हैं या फिर अमित शाह का चुनावी गणित आखिर चूक किस तरह से हुई। इस बात को लेकर पार्टी में चर्चा चलने लगी है। 

Related News