मैराथन में दिल्ली के राजकुमार आैर भारती बने चैंपियन

शिमला| दिल्ली के राजकुमार और भारती ने लाहौल स्पीति की वादियों और चुनौतीपूर्ण रास्तो में विषम माहौल के बीच आयोजित हाफ मैराथन ‘रन टू ब्रीथ’ जीत ली है। राजकुमार ने एक घंटे 07.46 मिनट में इस रेस को जीतते हुए पहला स्थान हासिल किया।

वही दूसरी और दिल्ली के ही कर्ण ने एक घंटा 11.31 मिनट का समय लेते हुए दूसरा स्थान हांसिल किया। बिहार के मुकेश कुमार ने एक घंटा 11.58 सेकंड का समय लेते हुए तीसरा स्थान हासिल किया।

उधर महिला वर्ग में दिल्ली की भारती ने एक घंटे 25.06 मिनट में रेस को जीतते हुए पहला स्थान हांसिल किया। साथ ही हिमाचल प्रदेश की तारा देवी ने एक घंटे 30.39 मिनट का समय लेते हुए दूसरा स्थान हांसिल किया।

Related News