42 साल की हो गईं राइमा सेन, अब तक हैं कुँवारी

राइमा सेन का आज जन्मदिन है। राइमा सेन आज अपना 42वां जन्मदिन मना रहीं हैं। राइमा सेन फिल्म इंडस्ट्री की नामचीन एक्ट्रेस मुनमुन सेन (Moon Moon Sen) की बेटी हैं। वह एक बंगाली अभिनेत्री है और बॉलीवुड में भी अपने अभिनय से जगह बना चुकीं हैं। आपको बता दें कि वह दिगगज एक्ट्रेस सुचित्रा सेन (Suchitra Sen) की नातिन हैं जो बहुत कम लोग जानते हैं। आज तक राइमा सेन ने शादी नहीं की है, क्योंकि वह अपने सपनों के इंतज़ार में हैं। राइमा अपने नए-नए फोटोशूट को लेकर सुर्खियों में रहती हैं।

बहुत कम लोग जानते हैं राइमा शाही फैमिली से ताल्लुक रखती हैं। राइमा सेन (Raima Sen) का जन्म 7 नवंबर 1979 को कोलकाता में हुआ था और उन्होंने अपने अभिनय से सभी का दिल जीत लिया। राइमा सेन की नानी सुचित्रा सेन बंगाली फिल्म इंडस्ट्री की महान नायिका मानी जाती हैं। वहीं उनकी बहन रिया सेन भी एक्ट्रेस हैं और उन्होंने भी अपने करियर में कई हिट फिल्मों में काम किया है। राइमा सेन के पिता जहां त्रिपुरा शाही फैमिली से आते हैं वहीं राइमा की दादी इला देवी कूच बिहार की राजकुमारी थीं।

केवल यही नहीं बल्कि इला देवी की छोटी बहन गायत्री देवी जयपुर की महारानी हैं। इस लिहाज से राइमा, गायत्री देवी की पोती हैं। शादी के बारे में बात करते हुए राइमा सेन ने एक बार मीडिया से बात करते हुए कहा, 'उन्हें अपनी लाइफ में सही इंसान का इंतजार है। सही समय आने पर वह शादी कर लेंगी, फिलहाल अपने करियर में बिजी हूं। अगर मुझे कोई ऐसा मिल जाए जिससे मैं मिलूं और प्यार में पागल हो जाऊं तो शादी करने का फैसला करूंगी।' फिलहाल राइमा को जन्मदिन की शुभकामनाएं।

IRCTC 16 नवंबर से शुरू करेगी रामायण यात्रा

लाल-बाल-पाल की तिकड़ी में से एक थे बिपिन चंद्र पाल, क्रांतिकारी विचारों के माने जाते है जनक

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को लेकर आई राहतभरी खबर, जानिए आज का भाव

Related News