सिर्फ सवा तीन घंटे में बना दिया अंडर पास, बना रेलवे का रिकॉर्ड

रांची: झारखंड में रेलवे ने एक ऐसा कार्य किया जो कि रिकॉर्ड ही बन गया। दरअसल कर्रा के बीच रेलवे ने एक लो हाईट सब वे को केवल सवा तीन घंटे में ही बना दिया। रेलवे के इस कार्य की हर कहीं सराहना की जा रही है। इस अंडरपास को बनाने के बाद रेलवे ट्राफिक में आसानी होगी। यह अंडर पास हटिया - राउरकेला के बीच बनाया गया है। दरअसल यहां पर रेलवे ट्रेक सिंगल लाईन है।

यहां हर दिन की ही तरह ट्रेन चलती रहती है। दरअसल रेलवे अधिकारियों का प्रयास था कि रेल भी गुजर आए और अंडरपास सक्सेसफुल तरीके से बनकर तैयार हो जाए। इसके लिए उन्होंने सवा तीन घंटे में ही इसे बनाकर तैयार कर दिया। इस अंडरपास का कार्य अधिकारियों ने प्रातः 8.30 बजे प्रारंभ कर दिया। दोपहर 11.45 बजे यह काम पूर्ण हो गया।

अंडर पास के लिए करीब 35 टन भारती सीमेंट की संरचना का सेट कर दिया गया। यह कार्य तीन क्रेन, चार जेसीबी, तीन पोकलेन और 4 ट्रैक्टर के ही साथ 100 मजदूरों की मदद से पूरा किया गया। खास बात यह रही कि ट्रैक पर काम पूर्ण कर उसे जांच लिया गया। जांच के करीब 15 मिनट बाद तपस्वीनी एक्सप्रेस वहां से गुजरी और अंडरपास सफल रहा।

Related News