नई दिल्ली : 2016-17 के रेल बजट में रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने बुजुर्ग यात्रियों के लिए आरक्षण कोटे को बढ़ाने का ऐलान किया था। अपने इसी वादे को निभाते हुए रेलवे ने सीनियर सिटीजन को 50 फीसदी आरक्षण कोटा दिया है। इसके बाद से उनके लिए ट्रेन में करीब 90 सीटें रिजर्व रहेंगी। 1 अप्रैल से इसे लागू किया जाएगा। रेलवे बोर्ड के सदस्य मोहम्मद जमशेद ने बताया कि बुजुर्ग यात्रियों के लिए हमेशा से अधिक कोटा की मांग होती रही है और रेल मंत्री ने बजट में इसकी घोषणा की थी। वरिष्ठ नागरिकों के लिए आरक्षित बर्थ की संख्या में बढ़ोतरी के बाद उनके लिए 80-90 सीटें हमेशा उपलब्ध रहेंगी। न केवल वरिष्ठ नागरिकों बल्कि गर्भवती महिलाओं के लिए भी स्लीपर में 6 लोअर बर्थ, सेकेंड व थर्ड क्लास एसी में 3 बर्थ महिलाओं के लिए आरक्षित की गई है। 45 साल से अधिक की महिलाएं व गर्भवती महिलाएं इस सेवा का लाभ उठा सकेंगी।