राहुल बना रहे राष्ट्रीय पदयात्रा का कार्यक्रम

हिसार : कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी इन दिनों कांग्रेस में नई जान फूंकने में लगे हैं। लंबे समय के अपने राजनीतिक अवकाश से लौटने के बाद लगता है वे कांग्रेस को फिर संगठित करने का प्लान बना रहे हैं, यही नहीं अपनी पार्टी के पुराने जुमले कांग्रेस का हाथ आम आदमी के साथ। पर कांग्रेस को फिर से लाने के लिए वे किसानों को एकजुट कर रहे हैं। 
 
हाल ही में हुई फसल नुकसानी का अनुमान लगाने के लिए वे राष्ट्रीय पदयात्रा का कार्यक्रम बना रहे हैं इस दौरान उन्होंने कहा कि पहले सप्ताह में हो रहे संसद सत्र के तुरंत बाद ही वे इस काम को कभी भी प्रारंभ कर सकते हैं। पार्टी के उपाध्यक्ष राहुल गांधी मई माह में किसान पद यात्रा की शुरूआत कर सकते हैं। 
 
उनकी योजना है कि कृषि और कृषक दोनों की ही समस्या को सामने रखा जाए। उन्होंने सूखा प्रभावित विदर्भ से अपनी पदयात्रा शुरू करने का मन बनाया है। यही नहीं तेलंगाना, उत्तरप्रदेश, राजस्थान से होते हुए वे देश के विभिन्न क्षेत्रों तक पहुंचे। माना जा रहा है कि कांग्रेस के उपाध्यक्ष राहुल किसान आत्महत्या, किसानों के खेतों की उपज, समर्थन मूल्य, भूमि अधिग्रहण बिल आदि बातों को लेकर किसानों के बीच पहुंचेंगे। 
 
संभावना जताई जा रही है कि कांग्रेस राहुल के लिए भूतपूर्व प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा और स्व. राजीव की लोकप्रियता को भुना सकती है साथ ही कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी द्वारा फसल नुकसानी को लेकर हाल ही में की गई यात्राओं का लाभ भी ले सकती है।

Related News