महंगाई के मुद्दे पर आज राहुल गांधी के निशाने पर होगी सरकार !

नई दिल्ली : सहिष्णुता को लेकर दलित उत्पीड़न के मसले पर राजनीति गर्मा गई है। यही नहीं विपक्ष केंद्र सरकार को बढ़ती महंगाई को लेकर भी घेरने की तैयारी में है। इस तरह के राजनीतिक मसलों को लेकर भारतीय जनता पार्टी पर सवालिया निशान लगाया जा रहा है।

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी महंगाई को लेकर संसद में केंद्र सरकार की आलोचना की जा सकती है। दरअसल कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने इस हेतु लोकसभा में महंगाई के मसले पर गुरूवार को प्रस्तावित बहस का अवसर भी चयनित किया।

पार्टी से मिली जानकारी के अनुसार कांग्रेस सरकार को दाल - सब्जि के दाम बढ़ने पर आड़े हाथ लेने की तैयारी में है। दरअसल बीते तीन संसद सत्रों के तहत राहुल गांधी ने महत्वपूर्ण मसले पर सदन की चर्चा में शिरकत की, जिसके बहाने सरकार पर निशाना साधा गया।

दरअसल संसद के विभिन्न सत्रों के तहत कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि सरकार महंगाई बढ़ा रही है और काॅर्पोरेट का ध्यान रख रही है लेकिन गरीब इससे परेशान हो रहा है। हालात ये हैं कि इसके बहाने राहुल गांधी गुजरात में दलितों के उत्पीड़न के मसले को भी सामने रख सकते हैं।

Related News