साक्षी का विवादित बयान, नेपाल की तबाही के लिए राहुल जिम्मेदार

नई दिल्ली : हाल ही में भारतीय उपमहाद्वीप में सामने आई प्राकृतिक आपदा के बाद एक बार फिर राजनीति गरमा गई है। इस दौरान फिर से भाजपा सांसद साक्षी महाराज का विवादित बयान सामने आया है, सांसद साक्षी महाराज ने अब कांग्रेस उपाध्यक्ष और सांसद राहुल गांधी को इस तबाही के लिए जिम्मेदार ठहराते हुए कहा है कि राहुल बीफ अर्थात् मांस भक्षण करते हैं और बिना किसी तरह की शुद्धि के वे भगवान के दर्शन के लिए पहुंच गए। ऐसे में शिव का क्रोध फूट गया और अब स्थिति सामने है। सांसद साक्षी महाराज के इस बयान से राजनीति गरमा गई है।

कांग्रेस ने इस बयान पर आपत्ति ली है। संभावना जताई जा रही है कि फिर से संसद में इस मसले पर हंगामा हो सकता है और कांग्रेस सांसद साक्षी महाराज से माफी मांगे जाने की मांग कर सकते हैं, उल्लेखनीय है कि सांसद साक्षी महाराज पहले भी हिंदू मन्यताओं से जुड़ी ऐसी ही टिप्पणियां कर चुके हैं। जिसके कारण संसद में जमकर बवाल मच चुका है। ताजा मामले में उन्होंने राहुल गांधी के केदारेश्वर दर्शन पर सवाल उठाते हुए राहुल को जिम्मेदार बताया है।

Related News