AIIMS पहुंचे राहुल, जाना विदेश मंत्री सुषमा स्वराज का हाल

नई दिल्ली : कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने विदेश मंत्री सुषमा स्वराज से एम्स में भेंट की। इस दौरान उन्होंने सुषमा स्वराज के स्वास्थ्य के हाल जाने। उन्होंने सुषमा से उनकी सेहत को लेकर चर्चा की। कांग्रेस के उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने चिकित्सालय के कार्डियो - न्यूरो सेंट में समय व्यतीत किया। उल्लेखनीय है कि केंद्रीय विदेश मंत्री सुषमा स्वराज को सीने में जकड़न की शिकायत थी।

जिसके बाद उन्हें चिकित्सालय में भर्ती करवा दिया गया। राहुल गांधी ने चिकित्सालय के कार्डियो न्यूरो सेंटर में समय बिताया और सुषमा स्वराज के स्वास्थ्य की जानकारी ली। उल्लेखनीय है कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और केंद्रीय विदेश मंत्री सुषमा स्वराज का आत्मीय संबंध रहा। 

एम्स ने संयुक्त उपचार रणनीति तैयार करने के चलते चिकित्सा बोर्ड का गठन किया। बीते वर्ष संसद की बैठक के दौरान केंद्रीय विदेश मंत्री सुषमा स्वराज का स्वास्थ्य ठीक नहीं था तो सोनिया गांधी और राहुल गांधी दोनों ही उनसे मिलने पहुंचे और उनके स्वास्थ्य की जानकारी भी प्राप्त की। 

Related News