राहुल ने गुजरात में फूंका भाजपा विरोधी चुनावी शंख

नई दिल्ली। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी इन दिनों मध्य गुजरात में सत्ताधारी भाजपा के खिलाफ प्रचार अभियान पर हैं। इस दौरान उन्होंने भाजपा सरकार को बेहद निराशाजनक बताया। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर टिप्पणियां कीं। उन्होंने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी का ध्यान नौकरियों पर नहीं है। वे तो सेल्फी ले रहे हैं जो सेल्फी वे लेते हैं वह मेड इन चाइना सेल्फी है।

मैं तो चाहता हूं कि चीन में लोग मेड इन इंडिया वाली सेल्फी लें। कांग्रेस उपाध्यख राहुल गांधी ने मध्य गुजरात में दौरा करते हुए मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राज्य की भाजपा सरकार पर टिप्पणियां की थीं। उन्होंने कहा था कि केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने जीएसटी लागू कर दी लेकिन इसके प्रावधानों पर ध्यान नहीं दिया। जीएसटी के लिए अलग-अलग दरों के निर्धारण से लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ा है।

उन्होंने कहा कि सरकार ने नोटबंदी लागू की थी, जिसके बाद निराशाजनक परिणाम सामने आए। लोग बेरोजगारी से घिर गए। आखिर यह कैसा गुजरात माडल है। जिसमें किसान, छोटे कारोबारी, गरीब, दलित सभी परेशान हैं। उन्होंने कहा कि आप हमें चुनिए फिर कांग्रेस का गुजरात माडल देखिए।

इस माडल से हम देश को दिखाऐंगे कि आखिर यह माडल कैसा होगा। गौरतलब है कि मध्य गुजरात में 63 सीटें हें जिसमें से 40 भाजपा, 21 कांग्रेस और 2 अन्य के पास हैं। गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुजरात के द्वारका जा चुके हैं।

गुजरात के द्वारका में उन्होंने केंद्र सरकार के कार्यों व उपलब्धियों का उल्लेख किया था और कांग्रेस की आलोचना की थी। दूसरी ओर भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने आज राहुल गांधी के संसदीय क्षेत्र अमेठी में उपस्थितों को संबोधित कर कांग्रेस की आलोचना की।

कांग्रेस और बीजेपी एक दूसरे के गढ़ में लगा रही सेंध

कांग्रेस सरकार बनी तो वीरभद्र होंगे मुख्यमंत्री : राहुल गांधी

कांग्रेस ने हिमाचल में युवाओं को दिया रोजगार

Related News