कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल ने की घायल कश्मीरियों से भेंट

नई दिल्ली : कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान पहुंचकर घायल कश्मीरियों से भेंट की। दरअसल ये युवक वे थे जो कि पेलेट गन की चपेट में आकर घायल हो गए। दरअसल 5 कश्मीरी नौजवानों से मिलकर उनका हाल भी लोगों ने जाना।

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान के वरिष्ठ चिकित्सक द्वारा इस मामले में कहा गया कि कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी बुधवार शाम लगभग 4.30 बजे एम्स पहुंचे। लगभग घंटे तक वे एम्स में रहे। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने लगभग 5 कश्मीरी युवकों के उपचार को लेकर जानकारी भी प्राप्त की।

करीब 4 युवकों का उपचार डाॅ. राजेंद्र प्रसाद नेत्र विज्ञान केंद्र में किया गया तो दूसरी ओर एक का उपचार ट्रीटमेंट डाॅ. राजेंद्र प्रसाद नेत्र विज्ञान केंद्र में व एक व्यक्ति का उपचार ट्रामा सेंटर में किया गया। कश्मीरियों का उपचार चिकित्सालयों में किया जा रहा है दूसरी ओर इस मामले में जांच भी की जा रही है।

Related News