किसानों से मिले राहुल गांधी

नई दिल्ली: 56 दिनों की लम्बी छुट्टी से लौटकर आने के बाद कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने शनिवार को यहां किसानों से मुलाकात की। राहुल गांधी से मिले किसानों ने कहा कि उन्होंने भूमि अधिग्रहण विधेयक पर राहुल से चर्चा की। किसानों ने इस विधेयक को किसान विरोधी बताया, किसानों ने बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि की वजह से बर्बाद फसलों पर भी राहुल से चर्चा की। 
राहुल गांधी ने किसानों को भरोसा दिलाया है कि कांग्रेस भूमि अधिग्रहण विधेयक के मुद्दे को संसद में उठाएगी, हरियाणा के एक किसान ने कहा कि कांग्रेस द्वारा लाए गए विधेयक को जारी रखा जाना चाहिए। मौजूदा विधेयक किसान विरोधी है और यह मोदी विधेयक है, करीब दो महीने की छुट्टी के बाद राहुल गांधी पहली बार सार्वजनिक रूप से लोगों के सामने आए हैं। 
आपको बता दे कि कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी उत्तर प्रदेश, हरियाणा, राजस्थान, पंजाब और मध्य प्रदेश के लगभग आधा दर्जन किसानों से आज शाम तक अपने निवास पर मुलाकात करेंगे, यह बैठक वैसे तो शुक्रवार को होने वाली थी, लेकिन इसे शनिवार तक के लिए स्थगित कर दिया गया, यह बैठक रामलीला मैदान में रविवार को कांग्रेस की रैली से एक दिन पहले हुई।

Related News