अच्छे दिन से परेशान हो गई है भाजपा

चित्रकूट। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी अपनी किसान यात्रा और खाट पंचायत लेकर मध्यप्रदेश और उत्तरप्रदेश की सीमा से सटे क्षेत्र चित्रकूट पहुंचे। जहां उन्होंने खाट पंचायत में केंद्र सरकार के नारे अच्छे दिन पर सवाल किए। उनका कहना था कि भारतीय जनता पार्टी का नारा था अच्छे दिन,

इस मामले में अब केंद्रीय मंत्री नीतिन गडकरी कहते हैं कि इस नारे ने काफी परेशानी पैदा कर दी है। इस मामले में कांग्रेस उपाध्यक्ष ने कहा कि बुंदेलखंड की हालत बहुत खराब है।

किसान प्रदेश में परेशान हैं। स्थिति यह है कि यहां पर सपा फेल हो गई है। उन्होंने कहा कि हाथ के पंजे का बटन दबाकर कांग्रेस को लाइए। उन्होंने भाजपा की जमकर आलोचना की। राहुल गांधी ने कांग्रेस नेता नीलांशु चतुर्वेदी से भेंट की उन्होंने नीलांशु के पुत्र को अपने पिता राजीव का नाम दिया। उनका कहना था कि नीलांशु के पुत्र का नाम राजीव चतुर्वेदी होना चाहिए।

Related News