राहुल ने कहा : JNU में धौंस जमा रही है मोदी सरकार

नई दिल्ली : कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर आरोप लगाया है। उन्होंने जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय में चल रही राजनीति के लिए मोदी सरकार को जिम्मेदार बताया है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय में अपनी धौंस जमा रही है। इसकी निंदा की जाना ही उचित है। जेएनयू विश्वविद्यालय द्वारा कहा गया कि उनके द्वारा भारत विरोधी भावना को स्वीकार करने का सवाल ही नहीं उठता है।

उनका कहना था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद जैसे संस्थान पर इसे अपने अनुसार चलाने के लिए धौंस जमा रहे हैं। राहुल ने इस मामले में ट्विट कर लिखा है कि लोकतंत्र में चर्चा और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता देना चाहिए हालांकि देशद्रोह को स्वीकार नहीं किया जा सकता है मगर यदि कोई किसी बात पर असहमत है और चर्चा करना चाहता है तो इसे लोकतंत्र के लिए आवश्यक माना जा सकता है।

जवाहर लाल नेहरू छात्र संघ के अध्यक्ष कन्हैया कुमार को देशद्रोह के आरोप में पकड़ लिया गया था। इस पर गैर भाजपाई संगठन विरोध जता रहे हैं। इन संगठनों द्वारा इसे आपातकाल कहा जा रहा है। जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय में विरोध का माहौल है।

Related News