राहुल गांधी नई दिल्ली पहुंचे

नई दिल्ली : कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी को लेकर 2 महीने से विवाद चल रहा है, आखिर राहुल गांधी कहा गए और राहुल गांधी कब आएंगे, लेकिन अभी अभी सूत्रों से पता चला है कि करीब दो महीनों के निजी अवकाश के बाद राहुल गांधी दिल्ली लौट आए हैं। 
राहुल के कार्यालय के एक अधिकारी ने गुरुवार को बताया, "वह (राहुल) लौट आए हैं।" अधिकारी ने बताया कि इस बारे में एक आधिकारिक विज्ञप्ति जल्द ही जारी की जाएगी, कांग्रेस उपाध्यक्ष बीते 23 फरवरी से अवकाश पर चले गए थे, जब संसद का बजट सत्र शुरू हुआ था, वह रविवार को यहां 'किसान-मजदूर रैली' को संबोधित करने वाले हैं।

Related News