सबसे अशुभ होती है हथेली की ये रेखा, करोड़पति को बना सकती है रोडपति

हमारी हथेलियों में राहु ग्रह से संबंधित रेखाएं भी होती हैं, और इन रेखाओं को अशुभ माना जाता है। जी दरअसल ये रेखाएं जब एक से अधिक हो जाती हैं तो व्यक्ति को अपनी जीवन में एक नहीं बल्कि अनेक परेशानियों का सामना करना पड़ता है। जी हाँ, आप सभी को बता दें कि राहु रेखा जिस भी शुभ रेखा या पर्वत के आस-पास होती हैं तो उससे संबंधित शुभ फलों को भी प्रभावित करती है। जी दरअसल ये रेखाएं व्यक्ति को शारीरिक और मानसिक रूप से भी प्रभावित करती हैं। आइए बताते हैं हम आपको इसके बारे में।

किसे कहते हैं राहु रेखा?- हस्त रेखा शास्त्र के अनुसार, हथेली में अंगूठे के पास मंगल क्षेत्र से निकलने वाली रेखाएं राहु रेखा कहलाती हैं। जी हाँ और ये रेखाएं कभी-कभी व्यक्ति के जीवन में इतना बुरा प्रभाव डालती हैं कि तो तनाव में चला जाता है और कोई गलत निर्णय भी ले लेता है। इसी के साथ कई बार इन रेखाओं से प्रभावित व्यक्ति गलत संगत में आकर अपने घर-परिवार को बर्बाद कर देता है। अगर ये रेखाएं जीवन रेखा को काटते हुए आगे नहीं बढ़ती है तो इनका ज्यादा दुष्प्रभाव नहीं होता है।

जीवन पर कैसा प्रभाव डालती हैं ये रेखाएं?

- कहा जाता है राहु रेखाओं की सख्यां जितनी ज्यादा होती है व्यक्ति के जीवन में उतनी ही परेशानियां होती हैं। जी हाँ और राहु रेखा मंगल क्षेत्र से निकलकर सूर्य रेखा को काटती है तो मान-सम्मान में कमी आती है।

- कहते हैं राहु रेखा हृदय और मस्तिष्क रेखा को काटते हुए आगे जाती है तो मृत्यु के समान कष्ट का सामना करना पड़ता है। 

- इसके अलावा कहते हैं राहु रेखा जीवन रेखा के साथ भाग्य रेखा को भी काटे तो जीवन में कई बार पैसों से जुड़े नुकसान का सामना करना पड़ता है।

- हथेली पर राहु रेखा को देखकर यह मालुम किया जा सकता है कि व्यक्ति को किस उम्र तक परेशानियों का सामना करना पड़ेगा और कब इस रेखा के दुष्प्रभाव में कमी आ सकती है। 

- कहते हैं राहु रेखा जितनी देरी से जीवन रेखा को काटती है उतनी अधिक उम्र में व्यक्ति को परेशानियां मिलती है।

भोजन करते समय दिख जाए छिपकली तो खुल जाती है किस्मत, जानिए इससे जुड़े शुभ-अशुभ संकेत

पीली सरसों के ये उपाय बना देंगे आपको लखपति

घर में आने से पहले माँ लक्ष्मी देती हैं यह संकेत, समझ गए तो होगी चांदी ही चांदी

Related News