राफेल लड़ाकू विमानों की खरीद को हरी झंडी दे सकते हैं पर्रिकर

नई दिल्ली : भारत और फ्रांस के बीच राफेल लड़ाकू विमानों के सौदे को लेकर फ्रांस के रक्षा मंत्री ज्यां - यावेस ल द्रियां और भारत के रक्षामंत्री मनोहर पर्रिकर आज मुलाकात करेंगे। दोनों मंत्रियों की बीच होने वाली चर्चा से भारत में करीब 36 राफेल लड़ाकू विमानों की खरीद को लेकर सकारात्मक निर्णय लिया जा सकता है और विमानों की खरीद की प्रक्रिया को हरी झंडी मिल सकती है।

मिली जानकारी के अनुसार फ्रांसीसी दूतावास की ओर से दोनों ही देशों के मंत्रियों की मुलाकात के संकेत दिए गए। उल्लेखनीय है कि भारत और फ्रांस के बीच किए गए संयुक्त नौसेन्य अभ्यास वरूण के 14 वें संस्करण के बाद द्रियां, भारत दौरे पर पहुंचेंगे। वरूण एक संयुक्त युद्धाभ्यास था। जो कि 28 अप्रैल से 2 मई तक भारत के पश्चिमी तट पर किया गया। दोनों देश एक दूसरे से अपने हित और नौसेना बेड़े की मजबूती की बात सुनिश्चित करने में लगे हैं। उल्लेखनीय है कि भारत पहले भी फ्रांस से युद्धक हथियार, विमान आदि की खरीदी कर चुका है।

Related News