आखिर धोनी क्यों गए श्रीनिवासन से मिलने...

भारतीय टीम के शानदार बल्लेबाज और अनुभवीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी बीते दिन यानि कि शुक्रवार को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के पूर्व अध्यक्ष एन श्रीनिवासन से मुलाकात करने के लिए उनके आवास पहुंचे। महेंद्र सिंह धोनी की इस मुलाकात से सभी लोग बेहद आलोचना कर रहे है। 

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, महेंद्र सिंह धोनी ने बीते दिन की सुबह श्रीनिवासन के साथ बैठकर नाश्ता किया और करीब 50 मिनट उनकी बातचीत चलती रही, और उनकी बातो के दौरान बीजेपी नेता सुब्रह्मण्यम स्वामी श्रीनिवासन से मिलने आए तो महेंद्र सिंह धोनी वापस उनके घर से लौट गए। 

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के पूर्व अध्यक्ष एन श्रीनिवासन IPL में महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी वाली टीम चेन्नई सुपरकिंग्स के ओनर थे। कॉन्फ्लिक्ट ऑफ इंट्रेस्ट के मामले के बाद श्रीनिवासन ने चेन्नई सुपरकिंग्स से खुद को अलग कर लिया। 

आईपीएल-8 सत्र से चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान रहे महेंद्र सिंह धोनी ने मिलने के बारे में कुछ भी कहने से मना कर दिया है, लेकिन सभी लोग ऐसी अटकलें लगा रहे है की महेंद्र सिंह धोनी चेन्नई सुपरकिंग्स के बारे में श्रीनिवासन से बातचीत करने के लिए गए थे।

Related News