विश्वास कमजोर करना था, पुतिन ने दिया था आदेश

वाॅशिंगटन :  अमेरिका खुफिया विभाग से जुड़े लोगों ने यह दावा किया है कि रूस के राष्ट्रपति पुतिन यह नहीं चाहते थे कि अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव बगैर किसी विघ्न से  संपन्न हो जाये। आरोप है कि पुतिन ने न केवल डोनाल्ड ट्रंप को बदनाम करने के लिये अभियान चलाने का आदेश दिया था वहीं वे हिलेरी क्लिंटन को भी बदनाम करना चाहते थे। पुतिन के  इस अभियान का उद्देश्य लोकतांत्रिक प्रक्रिया में जनता का विश्वास कमजोर करना था।

बताया गया है कि अमेरिकी खुफिया विभागीय अधिकारियांे ने पुतिन के अभियान को लेकर एक रिपोर्ट जारी की है और इसमें सिरे से एक के बाद एक पुतिन के खिलाफ आरोप लगाये गये है। गौरतलब है कि अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में ट्रंप और हिलेरी के बीच मुख्य मुकाबला था तथा इसमें ट्रंप ने बाजी मारी थी।

आपको बता दें कि चुनाव के दौरान हैकिंग का मामला सामने आया था, हालांकि ट्रंप ने इस मामले को खारिज करते हुये यह कहा था कि हैकिंग ने चुनाव परिणाम को प्रभावित नहीं किया।

ट्रंप ने कहा-वाह ! पुतिन तेरा क्या कहना

क्या रूस के राष्ट्रपति पुतिन ने की थी हैंकिंग ?

 

Related News