बॉलीवुड की इन फिल्मों में नजर आ चुकी है पंजाबी की मशहूर हसीना, आपने देखा क्या?

पंजाबी फिल्मों की जानी मानी मशहूर एक्ट्रेस नीरू बाजवा आज यानी 26 अगस्त को अपना जन्मदिन मना रही हैं। नीरू पंजाबी फिल्मों और म्यूजिक इंडस्ट्री के सबसे बड़े नामों में से एक हैं। नीरू को लेकर बोला जाता है कि वो जिस भी फिल्म में होती हैं, उसका हिट होना तय होता है। 

वही क्या आप जानते हैं कि वो पंजाबी फिल्मों से पहले बॉलीवुड में काम कर चुकी हैं। उन्होंने देव आनंद के डायरेक्शन में बनी फिल्म 'मैं सोलह बरस की' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। वह 'अस्तित्व- एक प्रेम की, जीत, नच बलिए सीजन 1 जैसे लोकप्रिय टेलीविज़न शोज में भी काम कर चुकी हैं। मगर उन्हें उनकी असली पहचान पंजाब फिल्म इंडस्ट्री से मिली। इसके अतिरिक्त नीरू विवेक ओबेरॉय के साथ फिल्म 'प्रिंस' और अक्षय कुमार के साथ 'स्पेशल 26' में भी काम कर चुकी हैं।

'जट एंड जूलियट' स्टार नीरू बाजवा 2015 में भारतीय-कनाडाई कारोबारी हैरी जवांधा के साथ शादी के बंधन में बंधी थीं। इस जोड़े ने अपनी पहली संतान अनन्या कौर जवांधा का अपनी शादी के कुछ माहों बाद स्वागत किया था। नीरू बाजवा जुड़वां बेटियों के साथ दूसरी बार मां बनी थीं तथा 22 फरवरी 2020 को उन्होंने अपने फैंस के साथ इस खबर को साझा किया था, जिसमें उन्होंने अपनी बच्चियों का नाम अकीरा और आलिया बताया था। नीरू बाजवा की 3 बेटियां है जिनकी तस्वीरें वो अक्सर शेयर करती रहती हैं।

सामने आया सोनाली फोगाट की मौत से ठीक पहले का CCTV फुटेज, ऐसी हरकत करते नजर आया सुधीर

फैंस को बड़ा झटका, इस मशहूर कपल ने साथ काम करने से किया मना

MMS लीक होने के बाद इंटरनेट पर छाई अंजलि अरोड़ा की ये ग्लैमरस तस्वीरें

Related News