अपने सभी दुखी भक्तों को सहारा देते हैं सांईं

'सबका मालिक एक' नाम से भक्तों के बीच प्रसिद्ध शिर्डी के सांईं बाबा अपने सभी भक्तों की मनोकामना शीघ्र ही पूर्ण करते हैं। माना जाता है कि अगर 9 गुरुवार तक सांईं बाबा का व्रत लगातार किया जाए, तो हर मनोकामना पूरी हो सकती है।    अपने सभी दुखी भक्तों को सहारा देते हैं सांईं, फिर भक्त की मनोकामना चाहे नौकरी की हो या शादी की, व्यापार वृद्धि, नौकरी में प्रमोशन या फिर अच्छे वेतन, आर्थिक संपन्नता पाने की क्यों न हो।   इसके लिए मनुष्‍य को सांईं बाबा का व्रत हर गुरुवार को रखकर उनकी उपासना करनी चाहिए। किसी भी शुक्ल अथवा कृष्ण पक्ष की किसी भी तिथि में गुरुवार के दिन आप यह व्रत शुरू कर सकते हैं। लगातार 9 गुरुवार तक व्रत करने से आपकी समस्त मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं।    इसके अलावा सांईं के निम्न मंत्रों का जाप आपके जीवन की समस्त दु:ख, परेशानियां दूर करके आपको नित-नए उन्नति के नए रास्ते देते हैं।

ये हैं सांईंबाबा को प्रिय उनके विशेष मंत्र   1. ॐ सांईं राम 2. ॐ सांईं गुरुवाय नम: 3. सबका मालिक एक है 4. ॐ सांईं देवाय नम: 5. ॐ शिर्डी देवाय नम: 6. ॐ समाधिदेवाय नम: 7. ॐ सर्वदेवाय रूपाय नम: 8. ॐ शिर्डी वासाय विद्महे सच्चिदानंदाय धीमहि तन्नो सांईं प्रचोदयात 9. ॐ अजर अमराय नम: 10. ॐ मालिकाय नम: 11. जय-जय सांईं राम 12. ॐ सर्वज्ञा सर्व देवता स्वरूप अवतारा।  

Related News