देह व्यापार के लिए पब से तलाशते थे लड़कियां

शिमला। सैक्स रैकेट चलाने वाली एक ऐसी गैंग का खुलासा हुआ है जो अपना रैकेट चलाने के लिए पब, डिस्कोथेक में आने वाले युवाओं को अपना निशाना बनाते थे। यहां ये आरोपी दलाल एस्काॅर्ट एजेंसियों के दलाल गल्र्स को अपने जाल में फंसाकर सेक्स रैकेट चलाते थे। शिमला पुलिस ने देह व्यापार के मसले में कार्रवाई करते हुए 5 लड़कियों समेत 10 लोगों को गिरफ्तार कर लिया था। दरअसल सैक्स के इस मायाजाल का खुलासा हाल ही में पकड़ी गई एक लड़की से मिली जानकारी के बाद हुआ।

पर्यटक मौसम में इस लड़की को पुलिस ने शिमला से पकड़ा है। अपना सैक्स रैकेट चलाने के लिए ये लोग ऐसे युवाओं पर नज़र रखा करते थे। जो अपने बाॅय फ्रेंड या गर्ल फ्रेंड के साथ पब में जाया करते थे। इन्हें अपने जाल में फंसाकर सुविधा उपलब्ध करवाई जाती थी। एक लड़की जो पकड़ी गई उसकी ख्वाहिश हाईप्रोफाईल लाईफ जीने की थी।

मगर उसके घर की आर्थिक स्थित अच्छी नहीं थी इसके बाद इसका इस ओर रूझान बढ़ा। एक बार एक मित्र के साथ वह एजेंट से मिली और इस कारोबार से जुड़ गई। जब एजेंट ने उसे शिमला घूमने के लिए कहा तो वह यहां आ गई। दलाल ग्राहक से 30 हजार रूपए वसूलते थे मगर इन लड़कियों को 3 हजार रूपए ही दिए जाते थे। 

Related News