भारत रत्न प्रो. राव को जापान सराकर ने दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान

नई दिल्ली : हाल ही में भारत का सर्वोच्च नागरिक अलंकरण भारत रत्न प्राप्त करने वाले वैज्ञानिक प्रो. केएन राव को जापान सरकार ने अपने देश का सर्वोच्च नागरिक सम्मान आॅडर आॅफ द राइजिंद सन, गोल्ड एंड सिल्वर स्टार प्रदान किया है। प्रो. राव को यह सम्मान भारत और जापान के बीच विज्ञान और प्रौद्योगिकी के बढ़ाव और आदान - प्रदान के लिए मिला है।

प्रो. राव जवाहर लाल नेहरू केंद्र, बेंगलुरू के मानद अध्यक्ष भी हैं। उन्हें वैज्ञानिक अनुसंधान के लिए इस इंस्टीट्युट का मानद अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्रालय द्वारा इस संस्थान को मदद की जाती है। प्रो. राव ने विज्ञान का विकास करने में भारत के साथ विश्व स्तर पर अपना योगदान दिया है। जिसके लिए उन्हें इस उपलब्धि से नवाजा गया। उनहोंने 70 मानद डाॅक्टरेट उपाधियां हासिल की हैं। वे विज्ञान के नए प्रयोगों को लेकर आज भी कार्य कर रहे हैं।

Related News