इस नेकलेस में बसी है प्रियंका की जान!

अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा बाॅलीवुड से लेकर हाॅलीवुड तक अपना जलवा बिखेर रही है। प्रियंका अमूमन ट्रेवेल टाइम में रहती है। इस दौरान वह अपने ट्रेवेल बैग कई सारी चीजें रखती है। 

हाल ही में प्रियंका ने एक मैग्जीन को दिए इंटरव्यू में ट्रेवलिंग सीक्रेट शेयर किए है। इस दौरान खुलासा हुआ कि प्रियंका चोपड़ा अपने ट्रेवलिंग बैग में एक खास नेकलेस हमेशा रखती है। बताते यह नेकलेस ने उन्हें अपने स्वर्गीय पिता डाॅ.अशोक चोपड़ा की याद दिलाता है। प्रियंका के इस नेकलेस में धार्मिक प्रतीक चिन्ह, रूद्राक्ष, रत्न और एक फोटो डाली गई है। जिससे यह काफी भारी हो गया है। 

खबरों के मुताबिक, प्रियंका बताती है कि उन्हें यह नेकलेस अपने स्वर्गीय पिता की हमेशा याद दिलाता है जिसे मैंने चार साल पहले खो दिया। इस लिए यह उनके दिल के बेहद करीब है। उन्हें ट्रेवलिंग के दौरान जब अपने पिता की याद आती है वह इस नेकलेस को देख लेती है। 

प्रियंका बताती है कि उनकी मां यह एक ज्वैलर से इस नेकलेस को खरीदा था। जिसमें शुरूआत में केवल एक एमराल्ड था। लेकिन बाद में परिवार के लोगों ने इसमें दुनियाभर से लाए गए देवीय चिन्हों को पिरो दिया। वैसे, प्रियंका इस नेकलेस के बारे में यहां तक कहना है कि यह उन्हें अपनी जड़ो से जोड़े रखता है। 

अक्षय अब इस पहलवान की Biopic में....

 

Related News