प्रियंका ने मैगजीन कवर विवाद पर मांगी माफी

कोंडे नास्ट ट्रैवलर मैगजीन के कवर फोटो पर विवाद उस समय थम गया जब प्रियंका चोपड़ा ने शरणार्थियों से माफी मांग ली। इस विवादित पोस्टर के बाद प्रियंका को सोशल मीडिया पर काफी आलोचनाओं का शिकार होना पड़ा था। 

गौरतलब है, मैगजीन कवर पेज पर प्रियंका टी-शर्ट पहने नजर आई थीं। इस सफेद टी-शर्ट पर चार शब्द रेफ्यूजी, इमिग्रैंट, आउटसाइडर और ट्रैवलर लिखा हुआ था। इनमें से पहले तीन शब्द कटे हुए थे। इसके बाद प्रियंका शरणार्थियों के प्रति असंवेदनशील होने का आरोप लगा रहे थे। अब प्रियंका ने कहा, मैं उन लोगों से माफी मांगती हूं, जिनकी भावनाएं आहत हुईं। हालांकि मेरा इरादा किसी की भावनाओं को चोट पहुंचाना बिल्कुल नहीं था।

मैगजीन ने भी साफ कर दिया था कि वह इन शब्दों के जरिए विदेशियों को संदेश देना चाहते थे। प्रियंका इन दिनों अमेरिकन सीरीज ‘क्वांटिको’ के दूसरे सीजन में काम कर रही हैं। इसमें वह लीड रोल में नजर आ रही हैं।  

Related News