मध्यप्रदेश की जेल से दीवार फांदकर कैदी हुआ फरार

भोपाल : मध्यप्रदेश में एक बार फिर जेल से एक कैदी पंकज पहाड़े दीवार फांदकर फरार हो गया। मामले को लेकर जब पुलिस को जानकारी मिली तो जेल में हड़कंप मच गया। आनन फानन में जेल के सारे द्वार बंद किए गए और सायरन बजाकर अलर्ट जारी किया गया दूसरी ओर पुलिस ने जेल केआसपास भी कैदी की तलाश की मगर कैदी फरार हो गया। अब पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगालने में लगी है।

मिली जानकारी के अनुसार नरसिंहपुर सेंट्रल जेल से एक आरोपी फरार हो गया। यह आरोपी जेल की दीवार बड़े आराम से फांदकर फरार हो गया। मामले को लेकर सीसीटीवी फुटेज में आरोपी को दीवार फांदते हुए देखकर पुलिस अधिकारियों को भी हैरत हो रही है। मिली जानकारी के अनुसार यह कैदी उम्रकैद की सजा काट रहा था। करीब 6 माह पूर्व ही उसे छिंदवाड़ा जेल में स्थानांतरित किया गया था। अब कैदी के फरार होने को लेकर पुलिस अधिकारी जांच में जुटे हैं। पुलिस अधिकारियों: का कहना है कि फरार कैदी जल्द पकड़ा जाएगा।

विडियो देखने के लिए क्लिक करे

Related News