फ़िल्मी स्टाइल में पुलिस के चंगुल से कैदी को छुड़ाकर भाग गए बदमाश

उत्तरप्रदेश : उत्तरप्रदेश में पुलिस के प्रति बदमाशो का हौंसले किस कदर बुलंद है इसकी बानगी एक बार फिर देखने को मिली है। पेशी पर लए गए एक खतरनाक शातिर बदमाश को उसके साथी चंद मिनटो में पुलिस की गिरफ्त से छुड़ाकर फरार हो गए। इस वारदात को बाकायदा एक फ़िल्मी प्लान की तरह अंजाम दिया गया है। इस घटना के बाद से यूपी पुलिस महकामे में हड़कंप मच गया। अब पुलिस फरार बदमाश की तलाश में जुटी है। वही कस मामले में पुलिस की लापरवाही भी देखने को मिली है।

जानकारी के मुताबिक प्रदेश के गाजियाबाद में पुलिस ने हत्या के आरोप में रुचिन नाम के खुख्यात शातिर बदमाश को गिरफ्तार किया था। रुचिन के ऊपर कई संगीन अपराध दर्ज़ है। इस खतरनाक कैदी को कोर्ट में पेशी के लिए ले जाया जा रहा था। हैरान करने वाली बात यह है कि पुलिस ने इस खतरनाक मुजरिम को पेशी के लिए महज एक पुलिस कॉन्स्टेबल के साथ भेज दिया, जिसका फायदा आरोपियों को हुआ और उन्होंने रुचिन को पुलिस के चंगुल से रिहा कराने का फ़िल्मी प्लान बना डाला।

कोर्ट से महज कुछ दुरी पर कैदी के साथियो ने रुचिर और कॉन्स्टेबल को कार में बैठा लिया। इसके बाद पुलिस जवान की आंखो में मिर्च झोंककर मारपीट करते हुए सड़क किनारे फेंक दिया। इस घटना में पुलिस जवान गंभीर रूप से जख्मी है जिसे उपचार के लिए हॉस्पिटल में एडमिट किया गया। वही पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

Related News