प्रयागराज : मौसम विभाग ने जारी की अगले 24 घंटे में बारिश की चेतावनी

प्रयागराज : भारी शीतलहर के बीच सोमवार को अचानक मौसम ने करवट ले ली है। पश्चिमी चक्रवात की सक्रियता से अगले 24 घंटे में बारिश के आसार बने हैं। अधिकतम तापमान के बढऩे और न्यूनतम के लुढ़कने से नमी भी असंतुलित हुई है। इससे आवारा बादल भी डेरा जमा सकते हैं।

तलाशी अभियान के दौरान सुरक्षा बलों और आतंकियों में हुई जोरदार मुठभेड़

ऐसा रहा तापमान 

जानकारी के लिए बता दें जनवरी महीने में हर दिन लुढ़का पारा और शीतलहरी ठिठुरन का कारण बना। इस बीच भूमध्य सागर से उत्पन्न पश्चिमी चक्रवात सकिय हो गया। इस कारण हिमाचल, हरियाणा और दिल्ली में बारिश ने ठंड में तड़का लगा दिया। अधिकतम तापमान रविवार के मुकाबले करीब दो डिग्री सेल्सियस बढ़कर 27.3 डिग्री सेल्यिस पर टिका।

सिद्धगंगा मठ के प्रमुख शिवकुमार स्वामीजी का आज होगा अंतिम संस्कार

भारी बारिश की चेतावनी 

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार न्यूनतम तापमान 7.5 डिग्री पर अटका रहा। शाम को नमी बढ़ी। आंचलिक मौसम विज्ञान विभाग ने प्रदेश में बारिश की चेतावनी जारी की है। रात से ही तेज हवाएं मौसम का रुख बदल सकती है। बादलों का जमावड़ा भी होगा। ऐसे में अगले तीन दिनों तक बारिश की संभावना बनी रहेगा। धूप का तेज होना और न्यूनतम तापमान इसका कारण बनेगा। बारिश हुई तो बर्फीली हवाओं से ठंड एक बार फिर सताएगी।

लोकसभा चुनाव से ठीक पहले यूपी सरकार ने साधु-संतो और बुजुर्गों को दिया यह इनाम

जीडीपी के मामले में चीन से आगे निकला भारत

उत्तराखंड में स्वाइन फ्लू से विदेशी नागरिक की मौत

 

Related News